सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनो बच्चे नहाने या खेलने के लिए पानी में उतरे थे। जहां गहराई में सामने की वजह से तीनों की जान चली गई। घटना इछावर नगर के वार्ड नंबर 12 की है।
एलएनटी कंपनी द्वारा खोदी गई खंती में हुआ हादसा
हादसा मोगरा रोड स्थित नर्मदा लिंक परियोजना के लिए एलएनटी कंपनी द्वारा खोदी गई खंती में हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने की मृतकों की पहचान
जानकारी के अनुसार, सभी मृत बच्चे वार्ड नंबर 12 के रहने वाले थे। जिनकी पहचान प्रशांत (उम्र 12 वर्ष), पिता: शुभाल, पृथ्वीराज (उम्र 10 वर्ष), पिता: शुभाल, दीक्षांत (उम्र 11 वर्ष), पिता: अखिलेश के रूप में की है।
गांव में पसरा मातम
हादसा बुधवार दोपहर की है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बच्चों को पानी में खेलते हुए देखा था। लेकिन कब वो हादसे का शिकार हो गए पता नहीं चला। लेकिन जब उन्हें भनक लगा तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के चलते गांव में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।