होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, दो बार गर्भवती हुई पीड़िता; फर्जी दस्तावेजों से अस्पताल में कराई डिलीवरी, 6 गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, दो बार गर्भवती हुई पीड़िता; फर्जी दस्तावेजों से अस्पताल में कराई डिलीवरी, 6 गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नाबालिग के कथित यौन शोषण और नवजात को बेचने से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 16 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता पर करीब तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने पिता, बुआ समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि परिवार के कुछ लोगों ने उसे गर्भपात की दवा देकर गर्भपात कराने की कोशिश की। इसके बावजूद कथित शोषण जारी रहा।

दोबारा गर्भवती होने पर उम्र छिपाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2025 में किशोरी दोबारा गर्भवती हुई। आरोप है कि उसकी वास्तविक उम्र छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे बालिग दिखाया गया। इसके बाद उसे शादीशुदा बताकर डंगनिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की जांच के अनुसार, अस्पताल में किशोरी ने एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद नवजात को किसी अन्य व्यक्ति को बेचे जाने का आरोप सामने आया है। पुलिस अब नवजात से जुड़े पूरे घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

फर्जी दस्तावेज तैयार कराने का भी आरोप

जांच में पुलिस को कथित तौर पर ऐसे लोगों की भूमिका की जानकारी मिली है, जिन पर पीड़िता की उम्र छिपाने के लिए दस्तावेज तैयार कराने और अस्पताल में भर्ती कराने में मदद करने का आरोप है। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पिता और बुआ समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत के आधार पर न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट और बीएनएस की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रोहित राय, साहेब मंडल, योगिता राय उर्फ गीता और बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मंडल सहित कुल छह लोग शामिल हैं। मामले में पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटा रही है और नवजात से संबंधित तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस की जांच जारी

मामले में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग की उम्र से जुड़े कथित फर्जी दस्तावेज किस तरह तैयार किए गए, अस्पताल में भर्ती की प्रक्रिया कैसे हुई और नवजात को कथित तौर पर किसे सौंपा गया। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




संबंधित समाचार