भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार तड़के सेना के एक जवान ने खुद को गोली मार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जवान मूल रूप से महाराष्ट्र का निवासी था और भोपाल में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के 8 नंबर पोस्ट पर तैनात था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कमला नगर थाना क्षेत्र की घटना
घटना कमला नगर थाना क्षेत्र की है। जहां ड्यूटी खत्म करने के बाद सुबह करीब साढ़े तीन बजे के आसपास कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान 36 वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल संदीप खारवाते के रूप में हुई है।
मराठी भाषा में लिखा मिला सुसाइड नोट
पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। जो मराठी भाषा में लिखा गया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह व्यक्तिगत कारण बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कायम कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।