होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bengal New CM: आज होगा बंगाल के नए मुख्यमंत्री का ऐलान, शुभेंदु अधिकारी सबसे आगे, BJP बना सकती है 2 डिप्टी CM

Bengal New CM: आज होगा बंगाल के नए मुख्यमंत्री का ऐलान, शुभेंदु अधिकारी सबसे आगे, BJP बना सकती है 2 डिप्टी CM

Bengal BJP Government: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा दिन माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी आज अपने मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर सकती है। कोलकाता में शाम 4 बजे बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। पार्टी बंगाल में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए दो डिप्टी मुख्यमंत्री बनाने के फॉर्मूले पर भी विचार कर रही है।

9 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी संभावना है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और कोलकाता में कई इलाकों में रूट डायवर्जन लागू किया गया है।

अमित शाह ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा

कोलकाता पहुंचने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह बीजेपी के नव-निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करेंगे। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि बंगाल में नई सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर काम करेगी।

बीजेपी नेताओं में उत्साह

बीजेपी नेता देबाश्री चौधरी ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल के भविष्य के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि लंबे समय की मेहनत अब सफल होने जा रही है और नई सरकार में समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलेगा। महिलाओं और वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

अखिलेश-ममता मुलाकात पर बीजेपी का हमला

बीजेपी विधायक पूर्णिमा चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी और अखिलेश यादव की मुलाकात पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने विपक्ष को नकार दिया है। उन्होंने दावा किया कि अब पश्चिम बंगाल विकास के नए दौर में प्रवेश करेगा और राज्य में बदलाव की राजनीति देखने को मिलेगी।

बंगाल में नई राजनीतिक शुरुआत

बीजेपी की संभावित सरकार को लेकर राज्यभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी नेतृत्व बंगाल में संगठन को मजबूत करने और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देने की रणनीति तैयार कर रहा है। अब सबकी नजरें विधायक दल की बैठक और मुख्यमंत्री के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हुई हैं।


संबंधित समाचार