होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

6 जुलाई से विदेश दौरे पर रहेंगे PM MODI, इंडोनेशिया-न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की करेंगे यात्रा

6 जुलाई से विदेश दौरे पर रहेंगे PM MODI, इंडोनेशिया-न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की करेंगे यात्रा

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई माह में इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के दौरे पर रहेंगे। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह दौरा 6-11 जुलाई तक प्रस्तावित है। जिसको लेकर भारत के विदेश मंत्रालय इन तीनों देशों की सरकारों के साथ दौरे की तैयारियों और एजेंडे को लेकर बातचीत कर रहा है।

पीएम  मोदी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण

पीएम मोदी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योकि इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री समुद्री सुरक्षा से लेकर फ्री ट्रेड डील पर चर्चा कर सकते है। फ़िलहाल यात्रा को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए शिड्यूल में कभी भी बदलाव हो सकता है। न्यूजीलैंड की मीडिया के मुताबिक पीएम मोदी 7-8 जुलाई को वहां के दौरे पर होंगे। इसके बाद 9-10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे।

समुद्री सुरक्षा से लेकर फ्री ट्रेड डील पर होगी चर्चा

सूत्रों का कहना है कि इस दौरे का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक साझेदारियों को और मजबूत करना, व्यापार एवं निवेश सहयोग को बढ़ावा देना तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर समन्वय बढ़ाना है। इंडोनेशिया के साथ समुद्री सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के साथ रक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों और आर्थिक साझेदारी पर बातचीत हो सकती है। न्यूजीलैंड के साथ व्यापार, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर रहने की उम्मीद है।


 


संबंधित समाचार