होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Pachmarhi Mahadev Mela 2024 : महादेव मेले में सुविधाएं हैं चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम में बैठाए 30 अधिकारी

Pachmarhi Mahadev Mela 2024 : महादेव मेले में सुविधाएं हैं चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम में बैठाए 30 अधिकारी

रिपोर्ट सादिक अली

नर्मदापुरम। पचमढ़ी में महादेव मेला आयोजित किया गया है। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए कई प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी प्रकार की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। इस मेले में मुख्य स्थानों पर पोस्टर्स लगाए गए हैं। ताकि किसी भी प्रकार की शिकायत अधिकारियों से की जा सके। इन सभी पोस्टरों पर कंट्रोल रूम का मंबर लिखा गया है। इसी के साथ मेले में खाने-पीने, टेंट, बिजली आदि प्रकार की बुनियादी ज़रूरतों का भी ख्याल रखा गया है। यहां फायर बिग्रेड, जनरेटर, स्वास्थ्य बिजली, पार्किंग, हर प्रकार की जरूरतों को पूरा किया जाने के लिए कंट्रोल रूम में 30 अधिकारियों की तैनाती की गई है। इतनी ही नहीं मेले में महिला अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। 

तहसील कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम

महोदव मेले के लिए तहसील कार्यालय पचमढी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07578-252025 है। 24 घंटे संचालित होने वाले इस कंट्रोल रूम में लगभग 30 अधिकारियों / कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है जो मेला व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी को वायरलेस सेट के माध्यम से निरंतर संपर्क कर आदान प्रदार करते है।

महादेव मेले में कार्यपालक दंडाधिकारी

महादेव मेले में महादेव मेला समिति के द्वारा संपूर्ण क्षेत्र को विभिन्न 13 सेक्टरों में विभाजित किय गया है। प्रत्येक सेक्टर पर कार्यपालक दंडाधिकारी के साथ चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था होमगार्ड एवं वन विभाग के अधिकारी / कर्मचारी तैनात है। 

फायर बिग्रेड, जनरेटर, एम्बुलेंस एवं केन सुविधा की तैनाती

महादेव मेला क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 02 फायर बिग्रेड, 02 एम्बुलेंस, 01 क्रेन मुख्य कंट्रोल रूम 01 अस्थाई बस स्टेण्ड व 01 पगारा की गई है। वैकल्पित विद्युत व्यवस्था हेतु समिति के जनरेटरों की व्यवस्था भी कर रखी है।

पार्किंग व्यवस्था

महाशिवरात्रि मेला 2024 मेला अवधि के दौराना पचमढ़ी में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था हेतु छावनी परिसर पचमढ़ी एवं महादेव मेला समित द्वारा निर्धारित स्थलों को नीलाम कर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की सुविधा कराई गई है।

आवास एवं टेन्ट लाईट व्यवस्था

पचमढ़ी में उपलब्ध सभी शासकीय भवनों और धर्मशालाओं को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा मेला अवधि हेतु आरक्षित कर मेला ड्यूटी पर आने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की आवास की व्यवस्था को किया जाता है। मेला क्षेत्र दुर्गम ड्यूटी स्थलों पर ठेकेदार एवं मेला समिति द्वारा टेन्ट लगाकर आवास का प्रबंधन किया जाता है। मेला समिति के टेन्ट लाईट व्यवस्था ठेकेदार द्वारा स्थानीय स्थलों के कुल 12 सेक्टर प्वाइंट पर टेन्ट/लाईट एवं माईक की व्यवस्था की जाती है। मेला क्षेत्र के दुर्गमृ मार्गों पर मेला समिति एवं ठेकेदार के समन्वय कर प्रकाश की व्यवस्था की जाती है।

मेला क्षेत्र के चिन्हांकित स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर की तैनाती

मेले में श्रृद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान किए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 मेडिकल केम्प 1. चौरागढ 2. अंडरपास 3. नांदिया जंक्शन 4.सीतानहानी 5. बीड डी.पी. क्षेत्र 6. बडा महादेव 7. भैरव गुफा 8. ग्राम नांदिया 9.जटाशंकर 10. अस्थाई बस स्टेण्ड 11. अस्थाई वाहन पार्किंग 12. पगारा 13. स्वास्थ्य सामुदायिक केन्द्र पचमढी आदि में लगभग 75 स्वास्थ्य अधिकारी एवं ब्लाक मेडिकल आफिसर एवं सहायक चिकित्सकों द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नर्मदापुरम के नेतृत्व में निरंतर कार्य किया जा रहा है। यह चिकित्सक मुख्य चिकित्सा एवं यह चिकित्सक सामु०स्वा० केन्द्र पचमढी, बस स्टेंड पचमढी, बडा महादेव, चौरागढ, जटाशंकर, नांदिया जंक्शन, नांदिया ग्राम इन स्थानों में नागरिकों को टेंट लगाकर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।

मेला क्षेत्र में पेयजल, साफ-सफाई, बिजली की मूलभूत सुविधाएं 

मेले में श्रृद्धालुओं की मूलभूत आवश्यकताओं को भी पूरा किया जाएगा। मेला क्षेत्र में निःशुल्क पेयजल, पर्याप्त मात्रा में टेंकर, मेला क्षेत्र में पर्याप्त में व्यवस्था की गई है। लो.स्वा.या. विभाग द्वारा एवं बड़ा महादेव मंदिर, चौरागढ़ मंदिर एवं भैरव गुफा तक मेले में आए श्रद्धालुओं/भक्तगणों/ अधिकारियों / कर्मचारियों की पेयजल व्यवस्था हेतु जगह -जगह पर अस्थाई पानी की टंकिया एवं स्टेण्ड पोस्ट की व्यवस्था की गई है। बिजली और टेन्ट की व्यवस्था ठेकेदार द्वारा बड़ा महादेव मंदिर से चौरागढ एवं नांदिया जंक्शन से कालभैरव मार्ग क्षेत्र के नीचे तक कराई गई है। मेला समिति द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था लगभग 30 सफाई कर्मीयों को एवं 50 नगर पालिका जन सेवकों के माध्यम से व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में टेंट भी लगाए जायेंगे। साथ ही श्रृद्धालुओं को ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में शौचालय स्थापित

मेले में शौचालय भी स्थापितच किए गए हैं, जिससे श्रृद्धालुओं को असुविधा न हो। इसी प्रकार पूरे मेला क्षेत्र में स्थायी डस्टबीन स्थापित किए गए हैं ताकि मेला क्षेत्र में गंदगी एवं कचरा न फैले। 

गुमशुदा, शिकायत एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ की व्यवस्था

महादेव मेले में किसी भी व्यक्ति के गुम हो जाने पर, या मेला क्षेत्र में किसी भी असुविधा या शिकायत होने पर कंट्रोल रूम नम्बर 07578 – 252025 पर शिकायत का निराकरण किया जाएगा। शिकायत सुझाव से संबंधित फ्लैक्सों को मेला क्षेत्र में चिन्हित स्थलों पर प्रचार-प्रसार हेतु लगाया गया है। इसी तरह मेले में महिला सहायता के लिए महिला प्रकोष्ठ की मुख्य कंट्रोल रूम में व्यवस्था भी की गई है।

मेले में मेले प्रचार-प्रसार

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में फलैक्स के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है, ताकि मेला क्षेत्र में आए श्रृद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर कंट्रौल रूम को सूचित किया जा सके।

मेला क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था

मेला में आए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कानून एवं शाति व्यवस्था बनाए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नेतृत्व में पुलिस विभाग / पुलिस बल के लगभग 425 अधिकारी / सहायक अधिकारियों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।
 


संबंधित समाचार