होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : दमोह में करंट लगने से मामा-भांजे की मौत, नरसिंहपुर में महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, FIR दर्ज

MP NEWS : दमोह में करंट लगने से मामा-भांजे की मौत, नरसिंहपुर में महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, FIR दर्ज

दमोह : मध्य प्रदेश में हादसे और जुर्म दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला दमोह से सामने आया है। जहां करंट लगने से मामा-भांजे की मौत हो गई, जबकि नरसिंगपुर में एक महिला ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। दोनों मामलो में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

मछली पकड़ने के लिए निकले थे दोनों

पहली घटना दमोह की है। जहां तार फेंसिंग से करंट लगने से मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों शनिवार सुबह मछली पकड़ने के लिए निकले थे। जहां एक खेत में लगी फेंसिंग को पार करते समय दोनों को करंट लगा और उनकी मौके पर मौत हो गई। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी। 

घटना मगरोंन थाना क्षेत्र के धूमा गांव की

घटना मगरोंन थाना क्षेत्र के धूमा गांव की है। जहां करंट लगने की वजह से अभिषेक रैकवार और अस्सू रैकवार की मौत हो गई। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही मृतक के पिता ने गिरधारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। 

पति की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया कदम

दूसरी घटना नरसिंगपुर की है। जहां पति की प्रताड़ना से तंग आकर 25 साल की महिला ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत खमरिया गांव की है। जहां 25 साल की गुड्डी बाई ने यह खौफनाक कदम उठाया। 

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि गुड्डी की शादी पांच साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही गुड्डी का पति उसे बहुत परेशान करता था और अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी हैं. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


संबंधित समाचार