होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

चारधाम यात्रा समापन: बदरीनाथ धाम के कपाट, 25 नवंबर को होंगे शीतकाल के लिए बंद... 

चारधाम यात्रा समापन: बदरीनाथ धाम के कपाट, 25 नवंबर को होंगे शीतकाल के लिए बंद... 

बदरीनाथ: उत्तराखंड के हिमालय में स्थित पवित्र चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित कर दी गई है। दरअसल शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर से बंद हो जाएंगे। इसके साथ ही मध्यमहेश्वर, तुंगनाथ और यमुनोत्री धामों की यात्रा भी समाप्त होगी। जारी किए गए तरीखों के मुताबिक 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे, जबकि 23 अक्टूबर को यमुनोत्री और 18 नवंबर को मध्यमहेश्वर बंद होंगे। इसके साथ ही 6 नवंबर 2025 को तुंगनाथ के कपाट बंद होंगे। 
 
पंचांग गणना के हिसाब से तारीख सुनिश्चित:

जानकारी के मुताबिक धार्मिक अनुष्ठान और  पूर्व विशेष पंच पूजाएं  संपन्न होने के बाद  इन प्रमुख तीर्थस्थलों के कपाट बंद होंगे, जिसके बाद मां यमुना और अन्य देवों के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर श्रद्धालु अगले छह माह तक दर्शन कर सकेंगे।बदरीनाथ धाम के कपाट  शाम दो बजकर 56 मिनट पर 25 नवंबर को बंद होंगे।  वहीं 21 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू होंगी जिसके बाद 25 नवंबर को कपाट बंद किए जायेंगे। वहीं  18 नवंबर से ही द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर के कपाट बंद हो जाएंगे। कपाट बंद करन के लिए विजयदशमी के अवसर पर ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के हिसाब से तारीख सुनिश्चित की गई।

5 नवंबर को किया जाएगा देवरा प्रस्थान:

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए जाने के लिए विजयदशमी पर मंदिर प्रगाण में वैदिक मंत्र उच्चारण किया गया। इसके साथ ही पंचांग गणना के आधार पर भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन कपाट बंद करने की तारीख निकाली गई। वहीं कपाट बंद किए जाने से पहले सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा। इसके लिए पांच नवंबर 2025 को देवरा प्रस्थान किया जाएगा। इसके बाद छह नवंबर 2025 को बाबा के कपाट सभी श्रद्धालुओं को आगामी 6 महीने के लिए बंद किए जाएंगे। डोली उसी दिन छह नवंबर को डोली चोपता नागक स्थान में रात्रि विश्राम करेंगे और सात नवंबर को भनकुन पहुंचेगी।

यमुनोत्री धाम के कपाट 23 को बंद;

दीवाली के बाद भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे। दशहरा पर्व पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास के लिए खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर में आहूत बैठक हुई। इसी दौरान यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने की तारीख और मुहुर्त निकाला गया। यमुना मंदिर में आहूत बैठक के दौरान निकाली गई। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि तारीख और मुहुर्त के अनुसार, 23 अक्टूबर को विधि-विधान से धन लग्न अमृत वेला पर यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे।


संबंधित समाचार