होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : भोपाल से जबलपुर शिफ्ट हुआ कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, 26 नवंबर को जुटेंगे सभी दिग्गज, तैयारी जारी

MP NEWS : भोपाल से जबलपुर शिफ्ट हुआ कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, 26 नवंबर को जुटेंगे सभी दिग्गज, तैयारी जारी

जबलपुर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा  26 नवंबर को ‘संविधान रक्षा मार्च’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर तैयारियां जहां जारी है। तो वही कार्यक्रम का आयोजन भोपाल की जगह जबलपुर कर दिया गया है। जिसकी जानकारी खुद एमपी कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने दी है।

मुकेश नायक ने दी जानकारी

मुकेश नायक ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाला विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ अब भोपाल के स्थान पर जबलपुर में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक मार्च के माध्यम से ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ और ‘वोट रक्षक अभियान’ का शुभारंभ किया जायेगा। मुकेश नायक ने कहा कि संविधान रक्षा मार्च के जरिये संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की सुरक्षा का संदेश दिया जायेगा।

बैठकों का दौर जारी

इधर, कार्यक्रम स्थल में हुए बदलाव की पुष्टि करते हुए जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी स्तर पर बैठकों का दौर जारी है।

प्रत्येक बूथ पर एक वोट रक्षक नियुक्त किया जाएगा

कांग्रेस की रणनीति के तहत प्रत्येक बूथ पर कम से कम एक वोट रक्षक नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए 22 नवंबर तक सभी जिलों में बैठकें आयोजित कर मंडलम अध्यक्षों, बूथ लेवल एजेंट (BLA), बूथ समिति सदस्यों और युवा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य संविधान की रक्षा और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है।


संबंधित समाचार