ग्वालियर। मध्यप्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए तबादलों और पदस्थापन की प्रक्रिया लगातार जारी है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में स्थानांतरण और पदोन्नति के आदेश जारी होने के साथ ही जिला स्तर पर भी प्रशासनिक फेरबदल किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में ग्वालियर कलेक्टर ने भी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। नए आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासन का कहना है कि यह बदलाव कार्य व्यवस्था को सुचारु और जनसेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।