होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHINDWARA NEWS : छिंदवाड़ा में BJP पार्षद की हार्ट अटैक से मौत, टहलते टहलते थमी सांसे, घटना CCTV कैमरे में कैद

CHHINDWARA NEWS : छिंदवाड़ा में BJP पार्षद की हार्ट अटैक से मौत, टहलते टहलते थमी सांसे, घटना CCTV कैमरे में कैद

छिंदवाड़ा :  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में खाना खाने के बाद टहलने निकले बीजेपी पार्षद की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पार्षद घर के पास ही फोन पर बात कर रहे थे। तभी उनकी सांसे थम गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना बुधवार रात करीब 10:00 बजे के आसपास की है। 

वार्ड नंबर 47 के थे पार्षद 

बताया जा रहा है कि पार्षद लोकेश डेहरिया हमेशा की तरह रात में खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। बीते दिन भी वो खाना खाने के बाद फ़ोन पर बात करते हुए बाहर निकले तभी उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे एक झटके में सड़क पर गिर पड़े। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। 

पडोसी की पड़ी थी नजर 

इस दौरान जब पडोसी की उनपर नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत परिवार को सुचित किया और तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पार्षद के अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। 
 


संबंधित समाचार