श्योपुर : मध्य प्रदेश सहित देशभर में नए सत्र की शुरुआत हो चुकी है। पढ़ने के लिए बच्चे जहां स्कूल पहुंच रहे है। तो वही दूसरी तरफ शिक्षक बच्चों को पढ़ने की जगह धक्का देकर बाहर निकल रहे है। ये हैरान कर देने वाला मामला श्योपुर जिले के ग्राम मातासूला स्थित प्राथमिक विद्यालय से सामने आए है। जहां अभिभावक द्वारा बच्चों को पढ़ाने की बात कहने पर शिक्षिका इस कदर भड़की की उसने बच्चों को स्कूल से धक्के देकर बाहर निकाल दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
टीचर बातचीत और स्नेक्स पार्टी में व्यस्त थे
दरअसल ,मातासूला निवासी ईश्वर मीणा अपने बच्चों का प्रवेश कराने प्राथमिक विद्यालय पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि एक कक्षा में कई छात्र-छात्राएं बिना किसी शिक्षक के बैठे हुए थे. बच्चे काफी देर से शिक्षक का इंतजार कर रहे थे, लेकिन टीचर स्टाफ रूम में बैठकर आपस में बातचीत और स्नेक्स पार्टी में व्यस्त थे। स्थानीय लोगों ने जब बिना शिक्षक के पढ़ाई कर रहे बच्चों का वीडियो बनाना शुरू किया तो एक शिक्षिका नाराज हो गई और उसने वीडियो बनाने वाले युवक को पहले तो भला बला भूरा कहा फिर कक्षा में बैठे छात्रों को भी वहां से धक्का मारकर स्कूल परिसर से बाहर जाने के लिए कह दिया। जिसका पूरा वीडियो बच्चों के परिजनों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले का लिया संज्ञान
इधर, वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि लापरवाही की पुष्टि होती है तो संबंधित शिक्षिकाओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। इस घटना ने सरकारी स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था और जिम्मेदारी को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।