होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

तारक मेहता'ने फिर रचा इतिहास: बना सबसे लंबा चलने वाला भारतीय सिटकॉम, गिनीज बुक में भी दर्ज करा चुका नाम...

तारक मेहता'ने फिर रचा इतिहास: बना सबसे लंबा चलने वाला भारतीय सिटकॉम, गिनीज बुक में भी दर्ज करा चुका नाम...

मुंबई। टीवी के लोकप्रिय धारावाहिकों की बात होती है तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का जिक्र जरूर होता है।  ये शो अपनी शुरुआत से ही दर्शकों की पसंद रहा है। शो को लेकर चाहे कितना ही विवाद क्यों न होता रहे, लेकिन कोई शक नहीं कि इसकी टीम कमाल की है। अब इस शो ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये टीवी की दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला भारतीय सिटकॉम बन गया है।

सबसे लंबा चलने वाला भारतीय सिटकॉम: 

साल 2008 में शुरू हुआ निर्माता असित मोदी का ये शो पिछले 17 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो ने अपने 4,500 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। ये उपलब्धि न केवल भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम के रूप में शो की विरासत को आगे बढ़ाती है, बल्कि सालों से परिवार को एक साथ लाने वाली संस्कृति को भी और मजबूत करती है। ये शो पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों को जोड़ रहा है।

क्या बोले शो के निर्माता? : ये सफलता

सिर्फ हमारी नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों की है, जो शुरू से हमारे साथ जुड़े रहे हैं। हमने उनके साथ शो की कामयाबी का जश्न मनाया, क्योंकि वो ही इसकी असली ताकत हैं। मैं कलाकारों, टीम और अपने दर्शकों का शुक्रिया अदा करता हूं, क्योंकि उन्हीं की वजह से हम आज यहां तक पहुंच पाए हैं। बता दें कि 'तारक मेहता' में अब तक कई सितारे आए और गए, लेकिन इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई। 

जश्न मनाने साथ आया शो का पूरा परिवारः 

इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का पूरा परिवार उन लोगों को सम्मानित करने के लिए एक साथ आया, जो शुरुआत से ही इस शो का हिस्सा रहे हैं। लेखकों से लेकर तकनीशियन, सेट डिजाइनर और प्रोडक्शन स्टाफ तक, जिन्होंने लगभग दो दशकों तक पर्दे के पीछे इसे शो की लोकप्रियता बरकरार रखने में अपना बड़ा योगदान दिया। असित ने इस खास मौके पर अपने शो की पूरी टीम के साथ केक काटा।


संबंधित समाचार