होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

हनी सिंह कॉन्सर्ट विवाद: मुंबई शो में अवैध लेजर लाइट इस्तेमाल, इवेंट प्रमोटर्स के खिलाफ FIR दर्ज...

हनी सिंह कॉन्सर्ट विवाद: मुंबई शो में अवैध लेजर लाइट इस्तेमाल, इवेंट प्रमोटर्स के खिलाफ FIR दर्ज...

Honey Singh Concert Controversy:  मुंबई में मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का हालिया कॉन्सर्ट अब विवादों में घिर गया है। शो के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी और अवैध लेजर लाइट्स के इस्तेमाल को लेकर पुलिस ने इवेंट प्रमोटर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

28 मार्च 2026 को मुंबई के MMRDA ग्राउंड में आयोजित इस कॉन्सर्ट में कथित तौर पर एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र के पास लेजर लाइट्स का उपयोग किया गया। अधिकारियों के अनुसार, पहले ही प्रमोटर्स को साफ तौर पर निर्देश दिए गए थे कि एयरपोर्ट जोन के आसपास ऐसी लाइट्स का इस्तेमाल न किया जाए, क्योंकि इससे विमानन सुरक्षा को खतरा हो सकता है। हालांकि, चेतावनी के बावजूद शो के दौरान लेजर लाइट्स का उपयोग किया गया, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया।

प्रमोटर्स पर लगे गंभीर आरोप

पुलिस की FIR में बताया गया है कि इवेंट आयोजकों ने सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया। एयरपोर्ट के पास लेजर लाइट्स का अवैध उपयोग पूर्व चेतावनी के बावजूद नियमों की अनदेखी की है, भीड़ का गलत अनुमान देना इवेंट प्रमोटर कंपनी के प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

तय संख्या से ज्यादा पहुंची भीड़

कॉन्सर्ट के लिए पुलिस को पहले जानकारी दी गई थी कि लगभग 12,000 लोग शामिल होंगे। लेकिन वास्तविक संख्या 18,000 से 20,000 के बीच पहुंच गई। इस अचानक बढ़ी भीड़ के कारण सुरक्षा प्रबंधन प्रभावित हुआ,पुलिस को अतिरिक्त दबाव झेलना पड़ा, साथ ही इमरजेंसी मैनेजमेंट में जोखिम बढ़ा।

एयरपोर्ट सुरक्षा पर क्यों उठे सवाल?

विशेषज्ञों के मुताबिक, एयरपोर्ट के आसपास हाई-इंटेंसिटी लेजर लाइट्स का उपयोग विमान पायलट्स के लिए खतरा बन सकता है। इससे विज़न डिस्टर्ब हो सकता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसी वजह से ऐसे क्षेत्रों में लेजर लाइट्स के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध होता है।

नी सिंह का कॉन्सर्ट टूर जारी

विवाद के बावजूद हनी सिंह का ‘My Story – India Chapter’ टूर जारी है। मुंबई शो में उन्होंने अपने कई हिट गानों से फैंस को एंटरटेन किया, जिनमें डोप शॉप, ब्लू आइज, ब्राउन रंग, मिलियनेयर, देसी कलाकार, लुंगी डांस शामिल हैं। आगामी शो शेड्यूल जारी हुई है जिसके मुताबिक 4 अप्रैल – पुणे, 11 अप्रैल – कोटा, 25 अप्रैल – इंदौरल, 2 मई – लखनऊ और  9 मई – कोलकाता और 16 मई – बेंगलुरु में शो होना है।

सुरक्षा नियमों के पालन की गंभीरता उजागर 

यह मामला बड़े इवेंट्स में सुरक्षा नियमों के पालन की गंभीरता को उजागर करता है। खासकर एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के पास आयोजकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब सभी की नजर इस जांच के नतीजों पर टिकी हुई है।
 


संबंधित समाचार