होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

TAJ MAHAL : ताजमहल परिसर में रविवार को नमाज पढ़ने का वीडियो आया सामने, जिसके बाद हिंदूवादी संगठन कोर्ट जाने की तैयारी में

TAJ MAHAL : ताजमहल परिसर में रविवार को नमाज पढ़ने का वीडियो आया सामने, जिसके बाद हिंदूवादी संगठन कोर्ट जाने की तैयारी में

TAJ MAHAL :  आगरा के ताज महल में रविवार को एक पुरुष के नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आया। इसके बाद से नई बहस शुरू हुई कि ताजमहल परिसर में नमाज नहीं पढ़ी जानी चाहिए। हिंदूवादी संगठन कोर्ट जाने की तैयारी में है। दरअसल ताज महल में लगातार 7 महीने में 3 बार नमाज अदा करने का मामला सामने आया हैं।

READ MORE : 32 के हुए बॉलीवुड के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन, बहुत कम समय में की इंडस्ट्री में पहचान हासिल

जबकि ताज महल पर कोई भी धार्मिक गतिविधियाँ प्रतिबंधित हैं अब ताजमहल की शाही मस्जिद पर नमाज़ पढ़ी जाने की कोई अनुमति नहीं होने का दावा हिंदूवादियों ने किया है। कोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं ताजमहल मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इब्राहीम हुसैन जैदी का कहना है कि शाही मस्जिद में पर्यटकों के नमाज़ पढ़ने पर कोई रोक नहीं है। ताजमहल के अंदर मस्जिद है और नमाज़ मस्जिद में पढ़ी जाती है।

READ MORE : 5.6 तीव्रता वाले भूकंप ने इंडोनेशिया में मचाया भगदड़, 44 की मौत 300 लोग घायल

विभाग ने बिना किसी आदेश के रोक लगाकर विवाद खड़ा किया हुआ है। इसी कारण अनजाने में लोगों से परिसर में नमाज़ पढ़ने की गलती हो जाती है। इब्राहम जैदी का कहना है कि पुरातत्व विभाग ने ताजमहल की शाही मस्जिद में इमाम नियुक्त कर रखा है। यानी वो मानता है कि यहां मस्जिद है। नमाज मस्जिद में ही पढ़ी जाती है। व्यक्ति अपने धर्म स्थल पर ही इबादत करता है। जब मस्जिद है तो नमाज़ पढ़ने का हक है। देश के कानून की कौन सी IPC की धारा में अपने धर्मस्थल पर इबादत करना अपराध है, यह कोई हमें बताए। इस पुरे मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन पुरातत्व विभाग के बाहर प्रदर्शन करते नजर आये हैं।
READ MORE : टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता का जर्मनी में हुआ एक्सीडेंट, सोशल मीडिया के जरिए साझा की जानकारी


संबंधित समाचार