होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

'टॉक्सिक' के पहले गाने ने सोशल मीडिया में मचाई तबाही, कियारा- यश की केमिस्ट्री देख लोगों के उड़े होश

'टॉक्सिक' के पहले गाने ने सोशल मीडिया में मचाई तबाही, कियारा- यश की केमिस्ट्री देख लोगों के उड़े होश

सुपरस्टार यशी की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' के रिलीज का इंतजार जहां फैंस बेसब्री से कर रहे है। तो वही इस फिल्म का पहला गाना तबाही यूट्यूब पर रिलीज कर  दिया गया है। जिसमे कियारा- यश की केमिस्ट्री देख लोगों के होश उड़ गए है। कियारा- यश पर फिल्माया ये गाना सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। तो वही सॉन्ग को भी फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

 हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ में गाना रिलीज

'टॉक्सिक' का गाना 'तबाही' हिंदी सहित, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है। 'तबाही' गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इसे राज शेखर ने लिखा है। इसका संगीत विशाल, बिटुपोन बोरुआ, कंदर्पा कलिता और त्रिहंगकु लहकर ने मिलकर तैयार किया है।

कहानी खुद यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी

बता दें कि फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'  में एक्टर यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया सहित अन्य कलाकार साथ काम करते हुए नजर आएंगे। फिल्म की कहानी खुद यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है। जबकि गीतू मोहनदास ने इसे डायरेक्ट भी किया है. इसे कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया था. ये फिल्म डब वर्जन में हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और दूसरी भाषाओं में रिलीज होगी। 

500 से 1000 करोड़ के बीच तैयार हुई फिल्म

बता दें कि यश की फिल्म टॉक्सिक 500 से 1000 करोड़ के बीच तैयार की गई है। जिसमे कुछ हॉलीवुड कलाकार जैसे डैरेल डी'सिल्वा,काइल पॉल और बीट्रिज़ टौफेनबैक दिखाई देंगे।

26 अगस्त को सिनेमा घरों फिल्म देगी दस्तक 

खास बात ये है कि एक्टर यश 3 साल बाद बड़े पर्दे में वापसी करने वाले है। जिसको लेकर फैंस काफी एक्ससिटेड है। KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश द्वारा प्रोड्यूस की गई टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमा घरों में  दस्तक  देने जा रही है। जिसको देखने के लिए फैंस एक्ससिटेड है। 


संबंधित समाचार