T20 World Cup 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत अपने दूसरे मुकाबले में नामीबिया से भिड़ेगा. इस मैच में जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही है. वहीं अभिषेक शर्मा की बीमारी के चलते उनके मैच खेलने पर सस्पेंस बन हुआ है, भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले मैच में लय हासिल करना चाहेगी.
नामीबिया से दूसरा मुकाबला :
भारतीय टीम टी20 विश्व कप के दूसरे मुकाबले में नामीबिया से सामना करेगी, यह मैच आज यानी गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट का आगाज टीम इंडिया ने अपनी जीत के साथ किया था, ऐसे में अब टीम इस लय को कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में बरकरार रखना चाहेगी. दूसरी ओर इसी मैदान पर नामीबिया को नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिससे अब वह अपनी वापसी करने की को तैयारी में है.
अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर संशय:
वहीं इस बीच सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की सेहत भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बन गई है. अभिषेक इन दिनों बुखार और पेट में हुए संक्रमण से जूझ रहे हैं और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. हालांकि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, लेकिन अभी नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने पर फिलहाल संशय बना हुआ है. ऐसे में अगर मैच से अभिषेक बाहर होते हैं तो उनकी जहग पर अभी ओपनिंग के लिए संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. दरअसल सैमसन टीम को पावरप्ले में मजबूती दे सकते है और आक्रामक शुरुआत देने की भी क्षमता रखते हैं.
बुमराह की वापसी से बढ़ेगा आत्मविश्वास:
अमेरिका के खिलाफ पहले मुकाबले में बुखार के कारण तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल पाए थे. लेकिन अब वह पूरी तरह फिटहो गए हैं और मंगलवार को उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी अभ्यास भी किया. ऐसे में उनकी प्लेइंग इलेवन में नामीबिया के खिलाफ वापसी लगभग तय हो गई है. अगर टीम में बुमराह लौटते हैं तो उनकी वापसी से मोहम्मद सिराज को बाहर ही बैठना पड़ेगा. बतादें कि भारतीय गेंदबाजी को बुमराह की मौजूदगी धारदार और आक्रमण बना देगी, खासकर डेथ ओवर्स में इनका प्रदर्शन काफी अच्छा है.
पाकिस्तान मैच से पहले भारत का लय में आना जरूरी:
कप्तान सूर्यकुमार यादव को छोड़कर अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में बाकी बल्लेबाज अपना कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह मैच लय हासिल करने का एक सुनहरा मौका होगा.
तीन ऑलराउंडर्स के साथ उतर सकती भारत:
इस मैच अगर ओपनिंग के लिए ईशान किशन औरत सैमसन आते हैं तो शुरुआत में ही टीम को मजबूती मिल सकती है. इन-फॉर्म सूर्यकुमार यादव और मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं, जबकि फिनिशर की भूमिका रिंकू सिंह निभाएंगे. इस तरह टीम संतुलन बनाए रखने के लिए भारत अपने तीन ऑलराउंडर्स के साथ उतर सकती है. टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल गहराई देंगे. और वरुण चक्रवर्ती के कंधों पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रह सकती है, जिसमें उनका साथ उपकप्तान अक्षर पटेल देंगे. तेज गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह और आक्रमण में अर्शदीप सिंह की जोड़ी अहम भूमिका निभाएगी.
संभावित प्लेइंग इलेवन:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
टीम स्क्वॉड:
ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे,हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल,अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर कुलदीप यादव.