IPL 2026 RR vs RCB Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। राजस्थान ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीतकर 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन हासिल की है, जबकि बेंगलुरु ने दो मैच जीतकर मजबूत शुरुआत की है।
RR vs RCB Head to Head
हाल के रिकॉर्ड में भी बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी है। IPL 2023 के बाद खेले गए 6 मुकाबलों में RCB ने 4 बार जीत दर्ज की है। वहीं इन दोनों टीम के बीच अब तक 31 खेले गए हैं, जिसमें से RCB से 17 और RR ने 14 मैच जीता है
पिच रिपोर्ट - बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
गुवाहाटी की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। गेंद का बाउंस अच्छा रहता है, स्ट्रोक प्ले करना आसान होता है, इसके साथ ही हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद हाल ही में इसी मैदान पर राजस्थान ने 11 ओवर के मैच में 150 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी ताकत दिखाई थी।
मौसम अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है, दिन में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, और बादल छाए रह सकते हैं। यानि फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है।
संभावित प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जायसवाल,जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान),रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपली, कर्ण शर्मा, यश दयाल।
लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण
ये टीवी में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट) पर प्रसारण होगा, मैच टाइम शाम 7:30 बजे (IST) रहेगी।
मैच का रोमांच क्यों खास?
दोनों टीमें अब तक अजेय रही है, बल्लेबाजी फ्रेंडली पिच कोहली vs चहल और बटलर vs सिराज जैसे दिलचस्प मुकाबले हुए हैं, ऐसे में RR vs RCB का यह मुकाबला IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैचों में से एक हो सकता है। दोनों टीमों की फॉर्म और गुवाहाटी की पिच को देखते हुए फैंस को हाई-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल सकता है।