होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत से खेलने की दी मंजूरी: मैच पर खत्म हुआ विवाद, कोलंबो में होगा महामुकाबला...

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत से खेलने की दी मंजूरी: मैच पर खत्म हुआ विवाद, कोलंबो में होगा महामुकाबला...

ICC T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब तय कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को भारत के खिलाफ मैदान में उतरने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। यह हाई-वोल्टेज मैच 15 फरवरी 2026 को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा, जिसका दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

सरकार की मंजूरी के बाद बदला पाकिस्तान का रुख:

पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को आईसीसी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और अन्य सदस्य देशों के साथ हुई बातचीत की पूरी जानकारी दी। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद पाकिस्तान सरकार ने टीम को मैच खेलने की अनुमति दे दी। इससे पहले पाकिस्तान ने सरकारी सलाह के आधार पर भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने की बात कही थी, जिससे पूरे टूर्नामेंट पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। हालांकि आईसीसी की सख्ती और लगातार बातचीत के बाद पाकिस्तान को अपना रुख नरम करना पड़ा।

लाहौर बैठक के बाद साफ हुआ रास्ता:

लाहौर में हुई लंबी बैठक के दौरान पाकिस्तान ने कई शर्तें रखीं, जिनमें भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज, भारत-बांग्लादेश-पाकिस्तान त्रिपक्षीय सीरीज और  रेवन्यू शेयर बढ़ाने की मांग जैसे मुद्दे शामिल थे। सूत्रों के अनुसार आईसीसी ने इन मांगों को स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद बहिष्कार की स्थिति खत्म हुई और मैच खेलने का रास्ता साफ हो गया।

भारत-पाकिस्तान मुकाबला: क्रिकेट का सबसे बड़ा इवेंट:

भारत-पाकिस्तान मैच को विश्व क्रिकेट का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और सबसे अधिक कमाई वाला मुकाबला माना जाता है। इसके रद्द होने से आईसीसी, ब्रॉडकास्टर्स और सदस्य देशों को भारी आर्थिक नुकसान होता। अब मैच तय समय पर होने से टूर्नामेंट और क्रिकेट इकोसिस्टम को बड़ी राहत मिली है।

बांग्लादेश पर नहीं लगेगा कोई जुर्माना:

आईसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारत में मैच खेलने से इनकार करने के मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) पर कोई आर्थिक या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा। साथ ही यह सहमति बनी है कि बांग्लादेश को 2028 से 2031 के बीच किसी एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर दिया जाएगा, जो सामान्य आईसीसी प्रक्रियाओं के तहत होगा।

सुरक्षा चिंता के कारण बना था विवाद:

बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत की यात्रा से इनकार किया था, जिसके बाद उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया। इसी मुद्दे पर पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार का संकेत दिया था, जिससे विवाद गहराया। हालांकि अब सभी पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला तय समय पर होने जा रहा है।


संबंधित समाचार