भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक 13 साल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश उसके ही घर के पास मिली। छात्रा शुक्रवार सुबह स्कूल जाने का कहकर घर से निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। इतना ही नहीं छात्रा के शरीर पर गहरे चोट के निशान है। साथ ही हाथों की नस भी कटी हुई मिली। जिससे मामला और भी संगीन हो गया है।
सुबह 10:40 को घर से निकली थी छात्रा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा शुक्रवार सुबह करीब 10:40 बजे खाना खाकर स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी, तो चिंतित परिजनों ने रात करीब 8:00 बजे एमपी नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि शुक्रवार शाम करीब 6:38 बजे घर के ठीक बगल में स्थित सरकारी क्वार्टर के एक कमरे में किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला।
इंग्लिश में लिखा मिला सुसाइड नोट
पुलिस को मौके पर इंग्लिश में लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। एमपी नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मृतका के परिजनों, दोस्तों, स्कूल के सहपाठियों और आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। ताकि कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस को मिले सबूतों के अनुसार मामला हत्या का लगा रहा है न कि आत्मत्या का।