होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RAM NAVMI : रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक, आधुनिक तकनीक का प्रयोग

RAM NAVMI : रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक, आधुनिक तकनीक का प्रयोग

अयोध्या। राम नवमी (Ram Navmi) के अवसर पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya Dham) में श्री राम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir) में विधि विधान के साथ रामलला की पूजा (Warship) की गई। राम नवमी के शुभ संयोग के मौके पर रामलला का सूर्य तिलक (Sun Singhn) भी किया गया। सूर्य तिलक के लिए तकनीकी का प्रयोग करते हुए सूर्य की किरणों को रामलला के ललाट पर लाया गया। वहीं गोरखपुर मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने हवन किया।

राम नवमी के मौके पर इसे पहले अयोध्या में यह पहला मौका है जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर में राम नवमी मनाई जा रही है। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अयोध्या में उमड़ी। इस मौके पर रामलला की मूर्ति की बनाने वाले कारीगर भी अयोध्या में अपने परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे। रामभक्तों ने राम नवमी के अवसर पर सरयू नदी में स्नान करते हुए रामलला के दर्शन किए।

56 भोग

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से रामलला के अभिषेक को लेकर ट्वीट कर जानकारी साझा की गई। जिसमें यह कहा कि श्री राम नवमी की पावन बेला में आज  श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया। प्रभु राम सूर्यवंशी हैं जिससे कि तकनीकी का प्रयोग करते हुए सूर्य की किरणों को उनके ललाट तक लाने का प्रबंध भी पूर्व से कर लिया गया था।

अयोध्या राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राम नवमी के कार्यक्रम को लेक कहा कि राम नवमी बड़ी भव्यता और दिव्यता के साथ मनाई गई, क्योंकि भगवान राम अपने नए भवन में स्थापित हो गए हैं, मंदिर को सजाया गया। सत्येंद्र दास ने बताया कि 56 प्रकार के भोग लगाए गये। भगवान राम का जन्म उत्सव विधि विधान से मनाया गया। राम नवमी के असवर पर गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में हवन किया।
 


संबंधित समाचार