होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MPBSE ने 10वीं-12वीं के छात्रों को दी राहत, दो अंक वाले सवालों पर आंतरिक विकल्प का लिया फैसला

MPBSE ने 10वीं-12वीं के छात्रों को दी राहत, दो अंक वाले सवालों पर आंतरिक विकल्प का लिया फैसला

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। मंडल ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों में आंतरिक विकल्प को लेकर पहले जारी दिशा-निर्देशों में आंशिक संशोधन किया है। नए बदलाव के अनुसार अब दो अंक वाले प्रश्नों में विद्यार्थियों को पहले की तरह आंतरिक विकल्प यानि की ऑप्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

विद्यार्थियों को राहत

इस व्यवस्था के तहत छात्रों को दो अंक के प्रश्न में दिए गए दो विकल्पों में से किसी एक का उत्तर लिखना होगा। इससे खासतौर पर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

एक महीने में बदला बदला फैसला

दरअसल, करीब एक महीने पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा पैटर्न को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। इनमें दो अंकों के सवालों में आंतरिक विकल्प समाप्त करने का निर्णय लिया गया था। इस फैसले के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच परीक्षा पैटर्न को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी।

छात्रों को मिलेगी सहूलियत

अब मंडल ने अपने पूर्व निर्देशों में बदलाव करते हुए छोटे प्रश्नों में विकल्प की सुविधा बरकरार रखने का फैसला किया है। इससे विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने में कुछ अतिरिक्त सहूलियत मिलेगी।

15 लाख स्टूडेंट परीक्षा में होंगे शामिल

गौरतलब है कि इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में लगभग 15 से 16 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में परीक्षा पैटर्न में किया गया यह बदलाव बड़ी संख्या में छात्रों की तैयारी और परीक्षा रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 


संबंधित समाचार