होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : अनूपपुर नेशनल हाईवे-43 पर हादसा का शिकार हुआ ट्रक, चालक - हेल्पर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

MP NEWS : अनूपपुर नेशनल हाईवे-43 पर हादसा का शिकार हुआ ट्रक, चालक - हेल्पर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

अनूपपुर | मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के नेशनल हाईवे-43 पर बुधवार - गुरुवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरु की। 

खड़े ट्रक में पीछे जा घुसी तेज रफ्तार ट्रक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओडिशा से लकड़ी लोड कर अनूपपुर की ओर जा रहा एक ट्रक बुरहानपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक एवं उसके सहयोगी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान करने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मृतकों की शनाख्त शुरू की।

हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। सड़क किनारे खड़े ट्रक से हुई इस भीषण टक्कर ने एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 


संबंधित समाचार