होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन आंधी-बारिश के आसार, बढ़ेगी ठिठुरन, गिरेगा तापमान

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन आंधी-बारिश के आसार, बढ़ेगी ठिठुरन, गिरेगा तापमान

भोपाल। मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। जबक, 15 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव होने की भी संभावना है।

 MP के 20 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

मौसम केंद्र (IMD) के मुताबिक- ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश का अनुमान है। भोपाल और इंदौर में रात में ठंडक बनी रहेगी, जबकि उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य शहरों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन से मौसम में बदलाव

मौसम में बदलाव की प्रमुख वजह प्रदेश के उत्तरी हिस्से में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन को माना जा रहा है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण कुछ इलाकों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की स्थिति बन सकती है।

सुबह और रात के समय हल्की ठंड हो रही महसूस

दूसरी ओर, प्रदेश में तापमान गिरने से सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। इंदौर में बीती रात न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। हालांकि, दिन के समय गर्मी का असर बरकरार है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है।


संबंधित समाचार