होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : हमीदिया में लावारिस लाश के सम्मान से खिलवाड़, मॉर्च्युरी के बाहर खुले में शव की सिलाई, VIDEO वायरल

BHOPAL NEWS : हमीदिया में लावारिस लाश के सम्मान से खिलवाड़, मॉर्च्युरी के बाहर खुले में शव की सिलाई, VIDEO वायरल

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया। बल्कि स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही को भी उजागर किया है। यहां एक लावारिस शव को न सिर्फ स्वास्थ्य कर्मी ने नग्न अवस्था में अस्पताल परिसर में रखा गया। बल्कि खुले में पोस्टमार्टम भी कर दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

शव को नग्न अवस्था में मोर्चरी के बाहर रखा गया

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे एक अज्ञात व्यक्ति के शव को नग्न अवस्था में मोर्चरी (शवगृह) के बाहर रखा गया। साथ ही खुले में शव की सिलाई भी की गई। इस दौरान मौके पर एक पुलिसकर्मी भी आता हुआ भी दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं मौके पर कई लोग आते जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन किसी ने भी मृतक की देह के सम्मान नहीं किया। अब देखना यह है कि इस  मामले में अस्पताल प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई की जाएगी। 

खुले एरिया में केवल सफाई की जाती है

इस वायरल वीडियो को लेकर फॉरेंसिक विभाग के एचओडी का कहना है कि खुले एरिया में केवल सफाई की जाती है। जबकि आगे की प्रक्रिया शव घर में की जाती है। तो वही मामले को लेकर गांधी मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग के एचओडी डॉ. आशीष जैन ने कहा- कुछ विशेष मामलों में शवों का पोस्टमॉर्टम मॉर्च्युरी के बाहर बने शेड वाले एरिया में किया जाता है, जबकि सामान्य प्रक्रिया वाले पोस्टमॉर्टम अंदर ही होते हैं। खुले एरिया में केवल शवों की सफाई की जाती है। 

जानें क्या है पूरा मामला 

दरअसल, बजरिया थाना में सोमवार को पुलिस को 50 साल के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव की शिनाख्त न होने के कारण उसे पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया था। बुधवार को डॉक्टरों द्वारा शव का पोस्टमार्टम (PM) किया गया। लेकिन पोस्टमार्टम के ठीक बाद जो हुआ, उसने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तो वही वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक संगठनों और आम जनता ने इस अमानवीय कृत्य के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों और वार्ड बॉयज पर कार्रवाई की मांग की हैं।
 

 


 


संबंधित समाचार