होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

NARSINGPUR NEWS : नरसिंहपुर में खून से लाल हुई सड़क ! 3 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, हुई मौत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

NARSINGPUR NEWS : नरसिंहपुर में खून से लाल हुई सड़क ! 3 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, हुई मौत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

नरसिंहपुर : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में रफ़्तार का शिकार होने के चलते 3 मजदूरो की मौत हो गई। तीनो मजदूर रोज की तरह अपने गांव इमलिया से मजदूरी करने के लिए गोटेगांव जा रहे थे। तभी शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ़्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनो की मौत हो गई। 

घटना गोटेगांव थाना क्षेत्र की है 

हादसा नरसिंहपुर–गोटेगांव मार्ग पर कमती इमलिया के पास हुआ। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना गोटेगांव थाना क्षेत्र की है। 

तीनों मजदूरी के लिए घर से निकले थे

पुलिस ने मृतकों की पहचान खीर सिंह पटेल (32 वर्ष), निवासी ग्राम घुरपुर, सुवतला थाना, शिवम ठाकुर, पिता दशरथ ठाकुर, निवासी गुंजी पिपरसरा, थाना गोटेगांव तथा प्रहलाद सिंह पटेल (41 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों मजदूरी के लिए घर से निकले थे।


संबंधित समाचार