होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे के बाद इंदौर में छात्रों ने मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई

INDORE NEWS : धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे के बाद इंदौर में छात्रों ने मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई

इंदौर : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में जारी छात्रों का प्रदर्शन आखिरकार खत्म हो गया है। लंबी लड़ाई के बाद छात्रों की हुई जीत को लेकर देशभर में युवा जश्न माना रहे है। इसी जश्न की कुछ तस्वीर इंदौर से सामने आई है। जहां सरकार के घुटने टेकने के बाद छात्रों ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 

धूमधाम के साथ जीत का मनाया जश्न

नीट पेपर लीक मामले में इंदौर के भंवरकुआं में एक महीने तक छात्र आंदोलन चला। जिसके बाद मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों की सांस ली और धूमधाम के साथ जीत का जश्न मनाया। 

पटाखे फोड़कर जताई खुशी

जश्न में छात्र-छात्राओं के साथ बुजुर्ग, महिलाएं और युवा भी शामिल हुए। हल्की बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। छात्रों ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई, जबकि राहगीर भी उनके साथ शामिल हुए और आंदोलन की सफलता पर बधाई दी।

कटनी में भी स्टूडेंट्स ने मनाया जश्न

कटनी में भी स्टूडेंट्स ने दिल खोकर जश्न मनाया। करीब 36 दिनों तक चले इस प्रदर्शन के बाद छात्रों की मांगों को आखिरकार सरकार ने पूरा कर दिया। छात्रों की हुई जीत को लेकर युवाओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर देश के सभी छात्रों को लड़ाई लड़ने की बधाई दी। 
 


संबंधित समाचार