होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rajgarh accident news : राजगढ़ में दर्दनाक हादसा ! तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, 5 लोगों की मौत

Rajgarh accident news : राजगढ़ में दर्दनाक हादसा ! तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, 5 लोगों की मौत

राजगढ़ : मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की दुखद मौत हो गई। सभी लोग राजगढ़ से शुजालपुर की ओर जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डैम (तालाब) में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

खुजनेर थाना क्षेत्र की घटना 

हादसा जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी जोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार असंतुलित होकर तालाब में जा गिरी। जिसकी वजह से गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की सांसे चल रही थी। जिसे बचाने के लिए सीपीआर दिया गया लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। 

सभी मृतक अरन्या गांव के रहने वाले थे

पुलिस के अनुसार, सभी मृतक पास के अरन्या गांव के रहने वाले थे। जो राजगढ़ से शुजालपुर की ओर जा रहे थे। कार को क्रेन की मदद से तालाब से बाहर निकाला गया। वही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतकों के नाम

पुलिस ने मृतकों की पहचान गोविंद पिता उमाशंकर तिवारी, कमल पिता बृजकिशोर तिवारी, शंकरलाल पिता सिद्धनाथ निवासी अरन्या खुर्द तहसील अवंतीपुर बड़ोदिया​ जिला शाजापुर और दिव्यांग रोहित खाती, अरविंद कंडक्टर के रूप में की हैं। बताया जा रहा है कि गोविंद तिवारी की बेटी की सगाई करने के लिए सभी लोग खुजनेर के पास कहीं किसी गांव जा रहे थे।

दरवाजे लॉक होने के कारण हुआ हादसा 

पुलिस के अनुसार, कार के शीशे बंद थे और दरवाजे लॉक हो जाने के कारण लोग बाहर नहीं निकल सके, जिससे सभी की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्रवाई जारी है। 


संबंधित समाचार