होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

special lighting : गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में की गई विशेष लाइटिंग, पुलिस चौकियों में आकर्षक लाइटों से विशेष सजावट की गई

special lighting : गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में की गई विशेष लाइटिंग, पुलिस चौकियों में आकर्षक लाइटों से विशेष सजावट की गई

special lighting :  भारत अपनी आज़ादी के बाद आज देश का 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है आज देश के संविधान को बने पुरे 74 वर्ष हो चुके है। देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसकी शान में प्रदेश के सरकारी कार्यालयों को सजाया गया है।

READ MORE : ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर मनाया जाता है बसंत पंचमी का पर्व

सभी कार्यालयों में रंगीन रोशनी की गई है। नए सिरे से कार्यालयों की पुताई की गई और इसके बाद विशेष लाइटिंग की गई। कोरबा की एक पुलिस चौकी में जरा हट के अंदाज में सजावट की गई है। कोरबा जिले से करीब 100 किलोमीटर दूर चौकी मोरगा को भी सजाया गया। इस चौकी के प्रभारी ASI वैभव तिवारी ने बताया पूरी चौकी को 2000 गुब्बारों से सजाया गया है। केसरिया,सफेद और हरे रंग के गुब्बारों से सजावट के बाद चौकी अलग लुक में दिखाई दी। ये चौकी शहरी इलाके से दूर जंगली इलाके में है।

READ MORE : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में किया ध्वजारोहण, लालबाग मैदान में ली परेड की सलामी

स्थानीय लोगों के साथ चौकी के जवानों ने गणतंत्र दिवस मनाया। रायपुर में भी पुराने सरकारी दफ्तर नई रौनक में दिखाई दिए। इनमें सबसे भव्य अंदाज में नगर निगम का मुख्यालय दिखा। इसे कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल के डिजाइन की तरह तैयार किया गया था। रात के अंधेरे में की गई खास लाइटिंग की वजह से इसका नजारा खूबसूरत कर दिया। लोग यहां रात में सेल्फी लेते दिखाई दिए। रायपुर में लोक आयोग, कोतवाली थाना और कलेक्टोरेट के ठीक सामने बने अंबेडकर चौक को भी सजाया गया। अंबेडकर चौक को देश की संसद के डिजाइन से प्रेरित होकर बनाया गया था।

Latest News Videos देखें: 

 


संबंधित समाचार