छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और सहायक उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है.
लिस्ट में इन अधिकारियो का नाम शामिल
नए आदेश के अनुसार दिलीप करण नायक को सटई, प्रशांत सेन को बक्सवाहा, रीता सिंह को बड़ामलहरा, रामसिया चौधरी को भगवा, सुनीता बिदुआ को महिला थाना, रिपुदमन सिंह को ईसानगर तथा ओशो गुप्ता को गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं त्रिवेंद्र त्रिवेदी को जिला विशेष शाखा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक आकांक्षा शर्मा को पड़रिया चौकी, सुमित सुमन को चंदननगर चौकी, मोहर सिंह को घुवारा चौकी, गिरजेश राजा को काकुनपुरा चौकी, धर्मेंद्र त्रिपाठी को अक्टोहा चौकी तथा प्रमोद रोहित को लुगासी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सुरभि, प्रतिभा को पुलिस लाइन भेजा प्रशासनिक फेरबदल के तहत निरीक्षक सुरभि शर्मा, प्रतिभा श्रीवास्तव और मनोज गोयल को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक किशोर पटेल एवं राजेंद्र बागरी को सिविल लाइन थाना, सत्येंद्र यादव को पुलिस लाइन से नौगांव थाना तथा मीना खरे को लवकुशनगर से कोतवाली में पदस्थ किया गया है। सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) कमला सिंह को लवकुशनगर थाना, राम बहादुर प्रजापति को ईसानगर थाना तथा सोहन सैयाम को कोतवाली में नई पदस्थापना दी गई है।