होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UP POLITICS : मुख्तार की मौत पर सपा नेता के सवाल, अस्पताल की घटना का किया जिक्र

UP POLITICS : मुख्तार की मौत पर सपा नेता के सवाल, अस्पताल की घटना का किया जिक्र

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samjwadi Party) के नेता (Leader) रहे और गुंड़ागर्दी के आरोप में जेल (Jail) काट रहे मृतक मुख्तार अंसारी (Mukhatar Ansari) के भाई ने बड़ा आरोप (Accuse) लगाया है। मृतक मुख्तार अंसार की विसरा रिपोर्ट पर समाजवादी पार्टी नेता और मृतक मुख्तार के भाई अफ़ज़ल अंसारी ने मामले में एम्स की जांच को लेकर बयान दिया है। 

अफजल अंसारी ने अपने बयान में सवाल करते हुए कहा कि मृतक मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम और विसरा किसने किया, घटना की FIR किसने दर्ज की और इसकी जांच कौन कर रहा है। अफजल अंसारी ने अस्पताल की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैं गया तो डॉक्टर कांप रहे थे। उन्होंने मुझे अपना फोन नंबर भी नहीं दिया और जब मैंने पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें प्रतिबंधित किया गया है।

जांच की जाए

सपा नेता अंसारी ने सवाल करते हुए कहा कि  अगर एम्स के डॉक्टर पोस्टमॉर्टम करेंगे तो मुझे संतुष्टि होगी, लेकिन इस मांग को न मानने का क्या कारण है। मुख्तार अंसार की मौत की बात करते हुए अफजल ने कहा कि जहर की जांच के लिए अगर नाखून और बालों की जांच की जाए तो यह स्पष्ट हो जाता है कि व्यक्ति की मौत जहर से हुई है या किसी अन्य कारण से।

बता दें कि सपा नेता मृतक मुख्तार अंसारी की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी। मुख्तार के स्वास्थ में गिरावट होने से उसकी मौत की बात सामने आई थी। मुख्तार अंसारी पर कई संगीन आरोप थे, जिससे कोर्ट ने मुख्तार को जेल की सजा भी दी थी। जेल में रहते हुए मुख्तार का स्वास्थ खराब हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। अब इस मामले में उसके भाई ने एक बार फिर सवाल करते हुए आरोप लगाये हैं।
 


संबंधित समाचार