होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सोनू सूद का जबरा फैन, ऊन के धागे से बनाई शानदार तस्वीर, अभिनेता ने 'स्टार' कहकर किया सम्मानित

सोनू सूद का जबरा फैन, ऊन के धागे से बनाई शानदार तस्वीर, अभिनेता ने 'स्टार' कहकर किया सम्मानित

मंदसौर : बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने फिल्मों में भले ही विलन का किरदार निभाया है। लेकिन वो असल जिंदगी में लोगों के लिए किसी हीरो से कम नहीं है। उन्होंने कोरोना काल में जिस तरह से लोगों की मदद की उसके बाद से हर दूसरा इंसान उनका फैन बन गया है। ऐसे ही एक फैन की दीवानगी मंदसौर में देखने को मिली। जहां एक्टर के जबरा फैन ने ऊन के धागे से सोनू की एक शानदार तस्वीर बनाई है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। 

 30×30 फीट की विशाल चित्र की तैयार

दरअसल, मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र के छोटे से गांव चंद्रपुरा के युवक जितेंद्र मेघवाल ने अपनी अनोखी कला के दम पर बड़ी पहचान हासिल की है। जितेंद्र ने मशहूर अभिनेता सोनू सूद की  30×30 फीट की विशाल चित्र तैयार की है। जिसे बनाने में उन्हें करीबन 20 दिन का समय लगा। इस बात की जानकारी जब अभिनेता को लगी तो उन्होंने जितेंद्र मेघवाल को मुंबई बुलाया और उनकी कला की सहराना करते हुए जितेंद्र को सम्मनित किया। यह पल जितेंद्र और उनके परिवार के लिए बेहद खास रहा.

'कार्ट आर्ट’ तकनीक के जरिए बनाई तस्वीर 

बता दें कि जितेंद्र ने इस 30×30 फीट के चित्र को बनाने में करीब 20 दिनों तक लगातार मेहनत की। वे रोज सुबह-शाम लगभग 3 घंटे तक काम करते रहे। खास बात यह है कि उन्होंने यह विशाल चित्र ‘कार्ट आर्ट’ तकनीक के जरिए ऊन (धागे) से तैयार किया है। इससे पहले भी जितेंद्र 3×3 फीट का चित्र धागे से बना चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से इतना बड़ा आर्टवर्क तैयार किया है।
 


संबंधित समाचार