होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

इंतजार खत्म ! फिल्म SON OF SARDAR 2 और DHADAK 2 इस दिन OTT पर देगी दस्तक, जानें कहां होगी स्ट्रीम

इंतजार खत्म ! फिल्म SON OF SARDAR 2 और DHADAK 2 इस दिन OTT पर देगी दस्तक, जानें कहां होगी स्ट्रीम

भोपाल : मूवी लवर्स के लिए खुशखबरी, अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 और सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 बड़े पर्दे के बाद अब जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। यह दोनों ही फिल्में पिछले महीने 1 अगस्त को थिएटर में रिलीज हुई थीं। अब करीब दो महीने के बाद इन दोनों फिल्मों की ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। जिसको लेकर तारीखों का भी खुलासा कर दिया गया है। 

26 सितंबर को दस्तक देगी फिल्म 

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 26 सितंबर को दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि धड़क 2 तमिल ड्रामा फिल्म परियेरुम पेरुमल की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही सन ऑफ सरदार 2

इसके साथ ही अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 भी 26 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। दर्शक इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। जिसने  कुल 46.82 करोड़ रुपये की कमाई की। 
 


संबंधित समाचार