रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुत्र ने अपनी मां की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुनगंवा की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से क्षेत्र में जहां हड़कप मच गया है। वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
शराब के नशे में घटना को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, बेटे और मां के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद शराबी पुत्र ने अपनी वृद्ध मां मझली देवी बसोर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
आरोपी को तत्काल प्रभाव से किया गया गिरफ्तार
घटना की जानकारी जिसे ही पुलिस को लगी तो वो मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर उसे तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया गया। तो वही घटना में उपयोग की हुई कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।