भोपाल : मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मोहन सरकार भोपाल से चंदेरी और चंदेरी से ओरछा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा कल यानि की 12 फरवरी से शुरू करने जा रहे है। जिसकी सुविधा यात्रियों को हफ्ते में चुनिंदा दिन ही मिलेगी। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बुजुर्गों, विदेशी पर्यटकों का समय भी बचेगा। ओरछा हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित कर दी गई।
भोपाल से ओरछा का किराया 6500 रुपये
हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। जिसके लिए किराया भी तय कर दिया गया है। भोपाल से ओरछा हेलीकाप्टर में सफर करने के लिए यात्रियों को 6500 रुपये चुकाने होंगे। जबकि भोपाल से चंदेरी ₹5,500 और चंदेरी से ओरछा ₹2,750 प्रति सीट निर्धारित की गई है।
देशी एवं विदेशी सैलानियों की संख्या में होगी बढ़ोतरी
इधर, सुविधा शुरू होने को लेकर हेलिकॉप्टर मैनेजर प्रशांत तिवारी ने बताया की पीएम श्री हवाई सेवा ओरछा के धार्मिक एवं पुरातात्विक पर्यटन को नई दिशा देगा। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में देशी एवं विदेशी सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी भी होगी।
ओरछा के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
इस सुविधा के शुरू होने से न सिर्फ आम लोगों को हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा। बल्कि ओरछा के पर्यटन को एक नई पहचान भी मिलेगा। हेलिकॉप्टर सुबह 9:30 बजे भोपाल से उड़ान भरेगा, पहले चंदेरी पहुंचेगा और फिर दोपहर 12:30 बजे ओरछा पहुंचेगा।