होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ujjain news : उज्जैन में श्रीमहाकाल महोत्सव की हुई शुरुआत, गायक शंकर महादेवन ने महाकाल के लिए दर्शन, 5 दिन होगा भव्य कार्यक्रम

ujjain news : उज्जैन में श्रीमहाकाल महोत्सव की हुई शुरुआत, गायक शंकर महादेवन ने महाकाल के लिए दर्शन, 5 दिन होगा भव्य कार्यक्रम

उज्जैन : बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आज से श्रीमहाकाल महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। 5 दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में लोककलाएं, शास्त्रीय प्रस्तुतियां और प्रसिद्ध कलाकार संगीतमय प्रस्तुति देंगे। इसी कड़ी में महोत्सव के पहले दिन अपने सुरों का जलवा बिखेरने के लिए प्रसिद्ध सिंगर शंकर महादेवन उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।  

सभी कार्यक्रम रोज शाम 7 बजे से शुरू होंगे

यह महोत्सव श्रीमहाकाल महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय के प्रांगण में वीर भारत न्यास एवं श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम 7 बजे किया। यह महोत्सव 14 से 18 जनवरी तक चलेगा जहां कला, संस्कृति, संगीत तथा वैचारिक विमर्श का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 

पाँच दिन सजेगा कला संस्कृति का महाकुंभ

महोत्सव के दूसरे दिन 15 जनवरी को मुंबई का प्रसिद्ध द ग्रेट इंडियन क्वायर ‘शिवा’ विषय पर प्रस्तुति देगा। तीसके दिन 16 जनवरी को सुप्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगीं। चौथे दिन 17 जनवरी को इंदौर के श्रेयश शुक्ला एवं मुंबई के विपिन अनेजा और उनके बैंड द्वारा सुगम संगीत का कार्यक्रम होगा। पांचवें और अंतिम दिन 18 जनवरी को महोत्सव का समापन इंडोनेशिया और श्रीलंका के सांस्कृतिक दलों द्वारा भगवान शिव केंद्रित नृत्य-नाटिका के माध्यम से होगा।

हर रोज़ शहर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी एक कला यात्रा

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक त्रिवेणी संग्रहालय में मध्यप्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं जनजातीय परंपराओं का प्रदर्शन होगा। इसके अंतर्गत छिंदवाड़ा का भड़म, बैतूल का ठाट्या, धार का भगोरिया और सागर का बरेदी जैसे पारंपरिक नृत्य शामिल हैं। साथ ही हर रोज़ शहर के विभिन्न मार्गों से एक कला यात्रा श्रीमहाकाल महालोक तक निकलेगी, जिसमें शिव बारात, डमरू वादन और मलखंब जैसे आकर्षक कार्यक्रम होंगे। 
 


संबंधित समाचार