होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Silver Benefits: चांदी ग्रह को बनाए मजबूत और बीमारियों को रखे दूर, आज ही करें धारण, परेशानी होगी दूर

Silver Benefits: चांदी ग्रह को बनाए मजबूत और बीमारियों को रखे दूर, आज ही करें धारण, परेशानी होगी दूर

चांदी के आभूषण पहनने का चलन सदियों से चला आ रहा है। यह सिर्फ एक गहना नहीं है बल्कि ग्रहों की स्थिति को मजबूत करने का एक तरीका भी है। जैसे सोना गुरु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, वैसे ही चांदी पर चंद्रमा का आधिपत्य माना गया है। कहा जाता है कि चांदी पहनने से मन मजबूत और मस्तिष्क तेज होता है. चंद्र दोष से जुड़ी समस्या भी दूर होती है। चांदी पहनने से न सिर्फ ग्रह नक्षत्र ठीक होते है बल्कि शरीर और मन को भी लाभ मिलता है। तो आइए, जानते हैं चांदी पहनने से मिलने वाले कुछ खास फायदे के बारे में  ,,, 

तनाव और चिंता को करें कम 

चांदी पहनने से मन शांत रहता है और तनाव कम होता है। अगर आपको बहुत ज्यादा चिंता करते है या होती है। तो आप चांदी का कड़ा या अंगूठी पहनें इससे आपको राहत मिल सकती है.

एंटीऑक्सिडेंट गुण

चांदी में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं. फ्री रेडिकल्स वे हानिकारक तत्व होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं. चांदी पहनने से यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है और आप लंबे समय तक जवां दिख सकते हैं.

खराब ऊर्जा से बचाव

चांदी को नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने वाला धातु माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि चांदी के गहने पहनने से आप बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से दूर होते है। 

सिरदर्द और माइग्रेन से राहत

चांदी पहनने से सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है. यह मस्तिष्क में रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे सिरदर्द में कमी आती है. अगर आपको अक्सर सिरदर्द होता है, तो चांदी का गहना पहनकर आप आराम पा सकते हैं.

चांदी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को करें बेहतर

चांदी शरीर में जमे विष को बाहर निकालकर त्वचा को कांतिवान बनाता है. कई अध्ययन बताते हैं कि, चांदी की अंगूठी पहनने से अर्थराइटिस के लक्षण जैसे दर्द, कठोरता या सूजन कम होते हैं. चांदी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है.

 


संबंधित समाचार