होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Health Tips : जानें आपके दिल के लिए कितना खतरनाक हो सकता है Steroids का सेवन

Health Tips : जानें आपके दिल के लिए कितना खतरनाक हो सकता है Steroids का सेवन

Steroid : अक्सर हम स्टेरॉयड (Steroid) का नाम सुनते हैं। कोविड के टाइम से यह लगातार चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, मानव शरीर के अंदर ही स्टेरॉयड का होर्मोन होता है, जो हमारे शरीर को बैलेंस करता है। जब स्टेरॉयड की कमी हो जाती है, तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आप नेचुरल तरीके से स्टेरॉयड ले सकते हैं, लेकिन किसी प्रोडक्ट्स में इसे मिलाकर खाना बैन किया गया है, इसका सेवन आप डॉक्टरों की सलाह से केवल बीमारियों में ही किया जाता है, लेकिन आज तक युवा बॉडी बनाने के चक्कर में स्टेरॉयड का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें दिल संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

दिल के लिए खतरनाक होता है स्टेरॉयड् का सेवन - हेल्थ एक्सपर्ट्स के मानें तो जो लोग स्टेरॉयड्स (Steroids) का सेवन करते हैं, उनका दिल कमजोर हो जाता है। इसकी वजह से वह ब्लड पंप नहीं कर पाता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। -वहीं जो लोग एनाबोलिक स्टेरॉयड सेवन काफी लंबे समय तक करते हैं, तो उनकी कोरोनरी धमनी के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। -जो भी लोग स्टेरॉयड्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके दिल उतना ही कमजोर होता चला जाता है। -स्टेरॉयड से किडनी फेल होने की समस्या, लीवर खराब होना, टेस्टिकल्स के सिकुड़ने की समस्या हो सकती हैं। अगर आप स्टेरॉयड का सेवन बंद कर देते हैं तो इसके साइड इफेक्ट आपको कई सालों तक देखने को मिल सकते हैं।

स्टेरॉयड का इस्तेमाल कोविड को दौरान पेशेंट्स को दिया गया था। लेकिन इससे कोविड का इलाज नहीं होता है। यह दावा एक रिसर्च में किया जा चुका है। जर्नल ऑफ द अमरीकन मेडिकल एसोसिएशन की मानें तो कोविड की वजह से जो लोग ज्यादा बीमार हुए तो 100 में से 8 लोगों को जीवन बचाया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने यह भी दावा किया है कि स्टेरॉयड से कोरोना का इलाज नहीं होता है।

 


संबंधित समाचार