होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Police Vacancy 2024: 5 साल बाद MP पुलिस में होगी SI की भर्ती, सेलेक्शन के नियम में हुए बदलाव, इतने पदों पर होगी नियुक्ति

Police Vacancy 2024: 5 साल बाद MP पुलिस में होगी SI की भर्ती, सेलेक्शन के नियम में हुए बदलाव, इतने पदों पर होगी नियुक्ति

भोपाल : मध्य प्रदेश में जल्द ही सब इंस्पेक्टर्स के पदों पर भर्ती होने जा रही है। जिसको लेकर सीएम मोहन ने दिशा निर्देश भी जारी कर दिए है। यह भर्ती करीब 5 साल बाद होने जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा होने में 5-6 महीनों का वक्त लग सकता है। बता दें कि पहले ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस कॉन्स्टेबल के सात हजार से अधिक पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 

500 पदों पर होगी भर्ती 

एमपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर्स (उप निरीक्षकों) के करीब 500 पदों पर भर्ती होगी। जिसकी प्रक्रिया नवंबर या दिसंबर के महीने में शुरू हो सकती है। प्रदेश में सितंबर से आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए फिजिकल टेस्ट शुरु हो रहे हैं जो कि करीब 2 माह तक चलेगें और इसके बाद नवंबर या दिसंबर में उप निरीक्षकों की भर्ती शुरू होगी। 

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन 

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से की जानी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस मुख्यालय द्वारा निजी एजेंसी के माध्यम से कराई जाएगी। इतना ही नहीं भर्ती नियम में पहली बार बदलाव भी किया गया है। जिसके तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक भी अब लिखित परीक्षा में जोड़कर प्रावीण्य सूची बनाई जाएगी। पहले चयन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में मात्र उत्तीर्ण होना अनिवार्य था।


संबंधित समाचार