श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: पूजा के लिए 4 मुहूर्त, मथुरा, वृंदावन, द्वारका, पुरी और ज्यादातर मंदिरों में आज मनाई जा रही कृष्ण जन्मोत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: पूजा के लिए 4 मुहूर्त, मथुरा, वृंदावन, द्वारका, पुरी और ज्यादातर मंदिरों में आज मनाई जा रही कृष्ण जन्मोत्सव

Sri Krishna Janmashtami: आज यानी गुरुवार 7 सितंबर को देश में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इसके चलते पूजा के लिए दिनभर में 4 शुभ मुहूर्त हैं। आज सूर्योदय के वक्त श्रीकृष्ण का जन्म नक्षत्र और तिथि, दोनों होने के कारण उदया तिथि की परंपरा के मुताबिक मथुरा, वृंदावन, द्वारका, पुरी और ज्यादातर मंदिरों में आज ही जन्माष्टमी मनाई जा रही है।

Sri Krishna Janmashtami: दिनभर में पूजा के लिए कुल 4 शुभ मुहूर्त रहेंगे।सुबह 6:30 से 8:00 तक | सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 तक | शाम 5:30 से 9:30 तक | जन्मोत्सव मुहूर्त रात 12:15 से 1:00 तक |

श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये फूल पत्ते होंगे प्रसन्न:

फूल: वैजयंती, कमल, मालती, गुलाब, गेंदा, केवड़ा, कनेर और मौलश्री (बकुल)

पत्र: तुलसी, बिल्वपत्र, अपामार्ग, भृंगराज, मोरपंख, दूर्वा, कुशा और शमी

व्रत-उपवास से जुड़ी जरूरी बातें:
Sri Krishna Janmashtami: कुछ लोग रात में 12 बजे के बाद ही व्रत पूरा कर देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। जन्माष्टमी के ब्रह्म मुहूर्त से अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त तक व्रत करना चाहिए। इसके बाद अगले दिन रोहिणी नक्षत्र खत्म होने पर व्रत खोलने का विधान ग्रंथों में बताया है। क्योंकि कोई भी व्रत अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख से नहीं बल्कि सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक रहता है।
 


संबंधित समाचार