Astro Tips: रात में इन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी जाती है रूठ, पाई-पाई के हो जायेंगे मोहताज, दुखों का टूट पड़ेगा पहाड़

Astro Tips: रात में इन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी जाती है रूठ, पाई-पाई के हो जायेंगे मोहताज, दुखों का टूट पड़ेगा पहाड़

धन की देवी मां लक्ष्मी जब खुश होती है, तो भक्तों का जीवन सुख-समृद्धि से भर देती है। तो वही जब मां लक्ष्मी नजर हो जाती है। तो जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको उन बातों और कामों के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हे करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप सुख और समृद्धि प्रदान करने वाली मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते है तो रात में भूलकर भी इन 5 चीज़ो का लेनदेन न करें। आइए जानते हैं कौन से वो काम हैं, जिन्हें शाम के समय नहीं करना चाहिए... 

रात में भूलकर भी ना करें इन 5 चीजों का लेनदेन

1. पैसे या धन

रात के समय किसी को उधार में पैसा देना या लेना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर की आर्थिक ऊर्जा कमजोर होती है और लक्ष्मीजी नाराज हो सकती हैं। इससे धीरे-धीरे घर की बरकत खत्म होती है और धन की स्थायी कमी बनी रह सकती है।

2. नमक

नमक सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि घर की स्थिरता और रिश्तों की मिठास से भी जुड़ा होता है। शास्त्रों के अनुसार रात में नमक देना घर के संतुलन को बिगाड़ सकता है और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। इसे मां लक्ष्मी के अपमान के रूप में देखा जाता है।

3. झाड़ू

झाड़ू को हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। रात में किसी को झाड़ू देना यानी अपने घर से लक्ष्मी को बाहर भेजना। यह धन और सौभाग्य के ह्रास का कारण बन सकता है। इसलिए झाड़ू का लेन-देन सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए।

4. दूध

दूध को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। रात में दूध का लेन-देन नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है और परिवार में तनाव, अशांति और बीमारी का कारण बन सकता है। यह घर के सकारात्मक माहौल और सौहार्द को भी प्रभावित कर सकता है।

5. कपड़े

रात में कपड़े देना या लेना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और आपसी रिश्तों में दरार आ सकती है। मान्यता है कि इससे दुर्भाग्य बढ़ता है और जीवन में बेवजह की परेशानियां घेर सकती हैं।

क्यों मना है रात में ये चीजें देना-लेना?

रात का समय ऊर्जा में गिरावट का समय होता है। इस दौरान मां लक्ष्मी का प्रभाव अपेक्षाकृत कम हो जाता है। ऐसे में कुछ चीजों का लेन-देन घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है। खासकर जब आप धन, नमक, झाड़ू, दूध और कपड़े जैसे चीजें किसी को देते हैं, तो माना जाता है कि आपके घर की बरकत दूसरे के घर चली जाती है।


संबंधित समाचार