Shivraj Singh Becomes Grandfather :मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में केंन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए है। शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के घर लाड़ली लक्ष्मी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर खुद साझा की है।
शिवराज सिंह ने दी जानकारी
शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में शिवराज सिंह चौहान अपनी पोती को गायत्री मंत्र सुनाते नजर आ रहे है। शिवराज सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए। अमानत मां। कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची। अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा। 2025 में हमारे घर दो बेटियां आई, अमानत और ऋद्धि । 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतम लक्ष्मी।
बच्ची का नाम रख 'इला'
आपको बता दें कि कार्तिकेय सिंह चौहान शिवराज सिंह के बड़े बेटे है। उनकी विवाह अमानत से 6 मार्च को 2025 में हुआ था। अमानत बंसल लिवर्टी शू कंपनी के मालिक की बेटी है। कार्तिकेय ने अपनी बेटी का नाम 'इला' रखा है।