होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LOKSABHA ELECTION : शत्रुघन सिन्हा ने कही ममता के जादू की बात, भाजपा पर लगाया आरोप

LOKSABHA ELECTION : शत्रुघन सिन्हा ने कही ममता के जादू की बात, भाजपा पर लगाया आरोप

आसनसोल। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आसनसोल लोकसभा क्षेत्र (Loksabha Area) से टीएमसी सांसद (TMC MP) और उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Singha) ने भाजपा (BJP) पर बड़ा आरोप (Accuse) लगाया है। शत्रुघन सिन्हा ने अपने बयान में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के देश में जादू चलने की बात कही है।

शत्रुघन सिन्हा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो देश में मुख्य मुद्दे हैं आप उस पर बात नहीं कर रहे हैं बल्कि आप हमारे मुख्यमंत्री का कहीं अपमान कर रहे हैं या उन पर बिना मुद्दे का प्रहार कर रहे हैं। शत्रुघन ने कहा कि मैं समझता हूं कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में और ममता बनर्जी का जो पूरे देश और समाज में जादू चल रहा है वो रंग लाएगा। 

चुनावी हुंकार

ममता सरकार की सराहना करते हुए उनकी पार्टी के सांसद शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि इस बार हम ऐसा जवाब देंगे कि जो पहले कभी नहीं हुआ होगा। बता दें टीएमसी के सांसद शत्रुघन सिंहा अपनी पार्टी और नेताओं को लेकर लगातार पर हमला करते नजर आते हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर शत्रुघन सिन्हा चुनावी हुंकार भरते दिख रहे हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की सियासत में भाजपा और TMC के नेता लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। आसनसोल सीट से भाजपा ने एसएस अहलुवालिया को मैदान में उतारा है। इस सीट  से भाजपा ने इससे पहले भोजपुरी गायक पवन सिंह को टिकट दिया था। पवन सिंह ने नाम की घोषणा होने के दूसरे ही दिन पार्टी नेताओं से अपनी बात कहते हुए इस सीट से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही। 
 


संबंधित समाचार