बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पिछले करीब 20 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। तो वही जगहे जगहे पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिसको देखते हुए प्रसाशन ने सतपुड़ा डैम के सभी 7 गेट को 3-3 फीट तक खोला और 18,533 क्यूसेक पानी तवा नदी में छोड़ा।
प्रशासन ने अलर्ट किया जारी
बता दें कि सतपुड़ा डैम सारनी स्थित तवा नदी पर बना है। जहां पानी छोड़ने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही लोगों को नदी और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही
बैतूल जिले में इस सीजन में अभी तक सामान्य औसत की तुलना में कम बारिश दर्ज हुई है। पिछले कुछ घंटों में हुई तेज बारिश से क्षेत्र के जलस्रोतों में तेजी से पानी बढ़ा है। सतपुड़ा डैम से पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। तो वही प्रशासन लगातार जलस्तर और हालत पर नजर बनाए हुए है।