होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : छात्रों की बल्ले बल्ले ! 15 अक्टूबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश, यह है वजह

GWALIOR NEWS : छात्रों की बल्ले बल्ले ! 15 अक्टूबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश, यह है वजह

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हर साल "तानसेन समारोह'' का आयोजन किया जाता है। जिसमे शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी पहुंचते है। इस साल भी संगीत की नगरी ग्वालियर में 15 से 19 दिसम्बर तक तानसेन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते 15 दिसम्बर को शहर में अतिरिक्त स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश बैंक एवं कोषालयों को छोड़ सभी के लिए लागू किया गया है। 

स्कूलों में भी रहेगा अवकाश

दरअसल, "तानसेन समारोह'' को लेकर संभाग आयुक्त  मनोज खत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा बन सके और संगीत का लुफ्त उठा सके। इसके लिए 15 दिसम्बर को अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। 

आदेश 15 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा

भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित संगीत महोत्सव "तानसेन समारोह'' की तैयारियां जोरों पर हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रुचिका चौहान ने संगीत कार्यक्रम को देखते हुए समारोह आयोजन स्थल तानसेन समाधि के 3 किलोमीटर के दायरे में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश 15 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा। साथ ही कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के 100 मीटर की परिधि में अस्त्र-शस्त्र रखने या उनके प्रदर्शन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
 


संबंधित समाचार