भोपाल : मध्यप्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने प्रदेश के अधिकतर जिलों के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिए है। तो वही इसी कड़ी में भोपाल में भी गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने भी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। जिसके चलते अब भोपाल में स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।
कक्षा 1 से 12वीं तक टाइमिंग बदली
यह आदेश कल यानि की 18 अप्रैल से पूरे भोपाल में लागू कर दिया जायेगा। आदेश के तहत भोपाल में कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं अब दोपहर 12 बजे के बाद संचालित नहीं होगी। हालांकि परीक्षाएं तय समय पर ही होंगे। यह आदेश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय एवं केन्द्रीय विद्यालयों पर लागू होगा।
छात्रों की सेहत देखते हुए लिया गया फैसला
कलेक्टर ने यह फैसला छात्रों की सेहत और सुरक्षा को देखते हुए लिया है। इस दौरान अगर कोई भी नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके उपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी तक अनूपपुर, टीकमगढ़, दमोह, सतना, इंदौर, अशोकनगर सहित कई जिलों में स्कूलों के समय बदल दिए गए है।