होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Scholarship Scam: MP में छात्रवृत्ति घोटाला, भोपाल में CBI ने मारा UCO बैंक पर छापा 

MP Scholarship Scam: MP में छात्रवृत्ति घोटाला, भोपाल में CBI ने मारा UCO बैंक पर छापा 

MP Scholarship Scam: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैंकिंग और प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज, हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। भोपाल में देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई ने एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए राजधानी के पॉश इलाके में स्थित यूको बैंक की हबीबगंज शाखा के तत्कालीन मैनेजर सहित 6 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन आरोपियों ने एमबीए छात्रों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर करीब 99.48 लाख रुपये की छात्रवृत्ति साफ कर दी थी।

छात्रों के नाम का फर्जीवाड़ा

आरोपियों ने मिलीभगत कर एमबीए के बेकसूर छात्रों के नाम पर बैंक में फर्जी तरीके से खाते खुलवाए। सरकारी रिकॉर्ड्स के अनुसार, जनवरी 2020 से लेकर अक्टूबर 2021 के बीच इन जालसाजों ने कुल 118 फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल किया और सरकार द्वारा छात्रों के लिए भेजी गई 99.48 रुपये की छात्रवृत्ति की राशि निकाल ली।

बैंक के बड़े अफसर की शिकायत

बताया जा रहा है कि इस पूरे घोटाले का खुलासा तब हुआ जब यूको बैंक के ही जोनल डीजीएम स्तर के आला अधिकारी ने जांच के बाद मामले की लिखित शिकायत सीबीआई में दर्ज कराई। सीबीआई की भोपाल एंटी-करप्शन टीम ने जांच में आरोपों को सही पाया और यूको बैंक हबीबगंज के तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित 6 के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।


संबंधित समाचार