होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SBI Recruitment 2025: SBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 122 पदों पर निकली भर्ती, सीधी होगी जोइनिंग, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी

SBI Recruitment 2025: SBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 122 पदों पर निकली भर्ती, सीधी होगी जोइनिंग, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी

SBI SO Recruitment 2025:  बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 122 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हो गई है। तो वही लास्ट डेट 2 अक्टूबर, 2025 निर्धारित की गई है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स आवेदन करने की सोच रहे हैं। वे तुरंत मौके का लाभ उठाएं। 

इन पदों पर होगी भर्ती 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 122 पदों में से 63 पद मैनेजर (क्रेडिट एनालिस्ट) के लिए आरक्षित किये हैं। इसके अलावा, 34 पद मैनेजर (प्रोडक्ट्स – डिजिटल प्लेटफॉर्म्स) और 25 पद डिप्टी मैनेजर (प्रोडक्ट्स – डिजिटल प्लेटफॉर्म्स) के लिए हैं। सभी पदों पर भर्ती स्थायी आधार पर की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को देशभर में किसी भी शाखा में नियुक्त किया जा सकता है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पद के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री, बी आर्क, बी टेक, बीई, एमएससी,एमई, एमटेक, एमबीए, पीजीडीएम, एमसीए, पीजीडीबीए की डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 25 वर्ष
  • अधिकतम : 35 वर्ष

फीस :

  • जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 750 रुपए
  • एससी, एसटी : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेरिट बेसिस पर

सैलरी :

64,820 - 1,05,280 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

संबंधित समाचार