होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shani Transit 2026 : जनवरी 2026 में शनि करेंगे राशि परिवर्तन, चमक उठेगी इन 3 राशियों की किस्मत, पैसों की होगी बारिश, बरसेगी कृपा

Shani Transit 2026 : जनवरी 2026 में शनि करेंगे राशि परिवर्तन, चमक उठेगी इन 3 राशियों की किस्मत, पैसों की होगी बारिश, बरसेगी कृपा

Shani Transit 2026 : नए साल की शुरुआत यानि की 2026 में कर्म के देवता शनि देव राशि परिवर्तन करने जा रहे है। जिससे 3 राशियों की किस्मत बदल जाएगी। हालांकि इस दौरान कुछ राशियों पर बुरा प्रभाव भी पड़ेगा। शनि देव जनवरी 2026 में कुंभ से मीन राशि में गोचर करेंगे, जिससे वृषभ, मकर, कन्या राशि वालों का भाग्य का ताला खुल जायेगा। इन जातकों के लिए साल की शुरुआत ही धन, पद, और सम्मान से भरी होगी।

1. वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर बेहद शुभ रहने वाला है। जनवरी 2026 से ही आपके जीवन में धन की वर्षा शुरू हो जाएगी। लंबे समय से रुका पैसा वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतनवृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले बुजुर्गों की राय लें। इस समय आपको निवेश और बचत दोनों में संतुलन बनाए रखना चाहिए। 

2 . मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं, और जब वे अपने ही प्रभाव क्षेत्र में महागोचर करते हैं, तो यह स्थिति राजयोग के समान मानी जाती है। इन राशि के जातकों को करियर में अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। धन के नए स्रोत खुलेंगे। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। किसी बड़ी संपत्ति या वाहन की प्राप्ति संभव है। अपने कर्म पर भरोसा रखें। शनि देव जरूर कृपा बरसाएंगे। 

3 . कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए यह महागोचर जीवन में नई ऊंचाइयों का द्वार खोलेगा। शनि मेहनत का फल देंगे। करियर में नई पहचान बनेगी। विदेश यात्रा या नए बिजनेस की शुरुआत के योग हैं। धन के नए स्रोत खुलेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ा लाभ संभव है। इस समय आपको आत्मविश्वास और धैर्य के साथ आगे बढ़ना है। जितनी मेहनत करेंगे, उतना अच्छा परिणाम शनि देव देंगे। 

इन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत 

शनि का यह गोचर जहां तीन राशियाँ के लिए खास है। तो वहीं इस दौरान मेष और सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। धन हानि की संभावना है। कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव से सावधान रहना होगा। शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए इन राशि वालों को शनिवार को तिल का दान करना चाहिए। साथ ही शनि मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप नियमित रूप से करना चाहिए। 
 


संबंधित समाचार