होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों का धन छीनना चाहती है कांग्रेस

MP News : गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों का धन छीनना चाहती है कांग्रेस

भोपाल। कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने 1974 में सीलिंग एक्ट लाकर किसानों की जमीन छीनने का काम भी किया था। घमंडिया गठबंधन के नेताओं को अपने-अपने परिजनों की चिंता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को देश के 140 करोड़ लोगों की चिंता है। देश को मान-सम्मान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री लगातार काम कर रहे हैं।
 
यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन और सागर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने कहा कि वर्ष 2013 से पहले देश में कांग्रेस की सरकार थी और उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी यह बोला था कि इस देश पर पहला हक मुसलमानों का है। कितना दुर्भाग्य है कि कांग्रेस हमेशा से हिन्दू-मुसलमानों के बीच में फूट डालकर शासन करती रही। घमंडिया गठबंधन के लोग पानी पी-पीकर रोज एकमात्र व्यक्ति को गाली देते हैं। उन्हें कोई और नहीं मिलता।  

गर्मी के साथ ही चुनाव का ताप भी बढ़ रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सूर्य देवता के साथ ही चुनाव का भी ताप बढ़ता जा रहा है। चुनाव मैदान में आमने-सामने की सेनाएं सजग हैं। इस बार का चुनाव कांग्रेस को पापों की सजा देने का चुनाव है। जिस तरह से भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बुआ से कहा था कि बुआजी ये बात तो सही है कि शिशुपाल गलती करेगा और मेरे हाथों से मरना पड़ेगा, लेकिन जब 100 गलतियां पूरी हो जाएगी तो मुझसे मत बोलना। जैसे ही 100 गलती हो गई भगवान कृष्ण ने अपनी अंगुली पर सुदर्शन चक्र धारण किया और शिशुपाल की गर्दन काट दी। अब इतनी ही गलतियां कांग्रेस भी अब तक कर चुकी है। इसलिए इस बार सभी अपनी अंगुली उठाकर वोट रूपी सुदर्शन चक्र से कांग्रेस को भी अपने पापों की सजा दो।   

भाजपा हर वर्ग के लोगों से प्रेम करती है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा हर वर्ग के लोगों से प्रेम करती है। हम गरीबों, आदिवासियों, मुसलमानों सभी से प्रेम करते हैं, तभी तो देश के सर्वोच्च पदों पर इन्हें बैठाते हैं। यह काम कांग्रेस की सरकार में कभी नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि निमाड़ की धरती हमेशा से वीरों की धरती रही है। टंट्या मामा जैसे महान योद्धा, जिन्होंने अंग्रेजों के दांत भी खट्टे कर दिए थे। टंट्या मामा ने आदिवासी, गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन कांग्रेस ने कभी उनका सम्मान नहीं किया। अब भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको सम्मान दिला रहे हैं। 


संबंधित समाचार